सीरीज : – 3
गुरुचरण होरा और यश टुटेजा मिलकर चलाते थे रायपुर मुख्यालय ,  IPS (आरिफ शेख) अधिकारी जी सर यस सर की भूमिका में , पूर्व मंत्री उमेश पटेल का जिक्र भी शामिल चैट में ,पूर्व DGP को आरिफ ने बताया साजिशकर्ता ,

सीरीज : – 3
गुरुचरण होरा और यश टुटेजा मिलकर चलाते थे रायपुर मुख्यालय ,  IPS (आरिफ शेख) अधिकारी जी सर यस सर की भूमिका में , पूर्व मंत्री उमेश पटेल का जिक्र भी शामिल चैट में ,


चैट्स में खुलासे

रायपुर : – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिसको चंद लोगो ने मिलकर अपनी जागीर समझकर कानून न्याय व्यवस्था को चारागाह बनाकर रख दिया इस चारागाह में राजधानी में पदस्थ IPS अफसर (आरिफ शेख़ ) जो सारे नियम कायदों को ताक में रखकर पहले अपने आकाओं से पूछता है किसपर एफआईआर करनी है किस पर नही , मामला जमानती या गैरजमानती इसपर भी आकाओं का निर्देश सर्वोपरी होता था
इतना ही नही किसकी होटल कब तक खुलेगी किस होटल से कितना कमीशन लेना है यह सब आकाओं से बिना पूछे तय नही होता था कुलमिला कर IPS अफसर (आरिफ शेख़)  ने पूरी राजधानी की कानून व्यवस्था को अपने आकाओं कदमो में रखकर कानून की धज्जियां उड़ाकर रख दी .

गुरुचरण होरा और यश टुटेजा मिलकर कैसे चलाते थे राजधानी ,

आपको बता दे गुरुचरण होरा रायपुर स्थित ग्रेंड इम्पीरिया बार का मालिक है जो IPS अफसर आरिफ शेख को किसी राजेश खन्ना और अन्य लोगो पर एफआईआर करने को कहता है . गुरुचरण होरा जो अनिल टुटेजा के काफी करीबी कहलाते है इसकी इजाजत आरिफ शेख पहले यश टुटेजा से लेते है यश टुटेजा ही निर्णय करता है कि किसपर क्या आपराधिक मामले दर्ज करना है मतलब कुलमिला कर एक आईपीएस अफसर के साथ मिलकर कुछ चंद लोग राजधानी की कानून व्यवस्था को अपनी उंगलियों में नचाते थे .

उमेश पटेल पूर्व मंत्री का भी जिक्र : –

इस चैट्स में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे उमेश पटेल का भी जिक्र आता है यह चर्चा तब शुरू हुई जब थाना प्रभारी नरेश पटेल गुरुचरण होरा की बार से महीने की 70 हजार की वसूली करने लगे यह वसूली की रकम मंत्री के निर्देश पर होता था या आरिफ खुद पर्दे के पीछे मोटी कमाई कर रहे थे यह तो जांच का विषय है मगर आरिफ खुद यह बता रहे है कि नरेश पटेल उमेश पटेल के कजिन है हालांकि मामले में निजी तौर पर नरेश पटेल ने इस बात को स्वीकार किया कि उसे मासिक लक्ष्य के आधार पर आरिफ शेख के लिए रकम उगाही करनी पड़ती थी .

पूर्व DGP को बताया साजिशकर्ता : –

चैट्स में एक महत्वपूर्ण बिंदु है जिसपर ध्यानाकर्षण की जरूरत है एक जगह आरिफ यश को बताते है कि कैसे वह अमेरिका ( US ) से जिले को नियंत्रित करने के भरकस प्रयास में लगे है मगर तत्कालीन DGP आरिफ के खिलाफ साजिश रच रहे है और आरिफ को नुकसान पहुँचाने और अस्थिर करने के लिए चौबीस घण्टे कार्य कर रहे है
जिसपर यश टुटेजा आरिफ को आश्वाशन देता है आप निश्चिंत रहे DGP से आपको कोई नुकसान नही होगा .

इन चैट्स में कई और खुलासे है जिसको हम एक एक करके सीरीज वाइस खुलासे करेगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *