रायगुड़ा के जंगल में प्रेसर अईईडी विस्फोट की चपेट में आने से डीआरजी का जवान घायल

सुकमा। जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र में रविवार सुबह 11 बजे रायगुड़ा के जंगल में अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेसर अईईडी विस्फोट की चपेट में आने से डीआरजी का जवान आरक्षक पोडिय़ाम विनोद गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना चिंतलनार क्षेत्रांतर्गत नवीन स्थापित कैम्प रायगुड़ा से डीआरजी का बल एरिया डॉमिनेशन हेतु आज सुबह रवाना हुये थे।
सुबह लगभग 11 बजे हुए इस विस्फोट में डीआरजी का जवान, आरक्षक पोडिय़ाम विनोद घायल हो गए। घायल जवान को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया और बेहतर उपचार के लिए आगे की चिकित्सा व्यवस्था की जा रही है, घायल जवान खतरे से बाहर हैं। सुरक्षा बलों ने घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।विदित हो कि सुकमा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों के चलते सुरक्षा बल लगातार सक्रिय रहते हैं। इस घटना ने एक बार फिर इन इलाकों में नक्सलियों द्वार लगाये गये प्रेसर आईईडी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवान को प्राथमिक उपचार उपरान्त बेहतर उपचार हेतु उचित व्यवस्था की जा रही है। डीआरजी का घायल जवान पोडिय़ाम विनोद खतरे से बाहर हैं। विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *