चना-गुड़ की खरीदी से बढ़ी खटास! खाद्य मंत्री ने निज सचिव संतोष अग्रवाल को किया कार्यमुक्त –

चना-गुड़ की खरीदी से बढ़ी खटास! खाद्य मंत्री ने निज सचिव संतोष अग्रवाल को किया कार्यमुक्त –

रायपुर – छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने अपने निज सचिव संतोष अग्रवाल को निजी स्थापना से कार्यमुक्त कर दिया है। आदेश 7 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गया है। मंत्री के पत्र में कार्यमुक्त किए जाने का कारण दर्ज नहीं है। संतोष अग्रवाल नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय, नवा रायपुर में उप-प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं। मंत्री के निवेदन पर उन्हें निजी स्थापना से हटाने की कार्रवाई की गई है।

हालांकि, इस फैसले को सामान्य बदलाव के रूप में नहीं देखा जा रहा। पिछले वर्ष FCI और नागरिक आपूर्ति निगम से जुड़ी चना और गुड़ खरीदी तथा करोड़ों की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर उठे सवालों के बाद यह कार्रवाई हुई है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री स्तर पर आपत्तियों के बाद कुछ टेंडर निरस्त किए गए और मामले की जांच भी कराई गई थी।

इसके अलावा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के APL-BPL सिस्टम और योजनाओं के संचालन को लेकर भी निज सचिव की कार्यप्रणाली चर्चा में रही। मंत्रालय और विभागीय गलियारों में यह भी चर्चा रही कि उनकी कार्यशैली के कारण मंत्री को कई बार असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। अब सवाल यह है कि मंत्री ने निज सचिव को सिर्फ अपनी निजी स्थापना से हटाया है या चना-गुड़ खरीदी और PDS से जुड़े मामलों के बाद यह फैसला उनकी टीम में बड़ी सफाई का संकेत है?

फिलहाल सरकारी आदेश कारणों पर खामोश है, लेकिन खाद्य विभाग में संतोष अग्रवाल की कार्यमुक्ति ने कई चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *