मराठी भाषा दिवस पर 27 को संगोष्ठीे

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में मराठी अभिजात भाषा का कितना महत्व है, यह तो उस समय भी सिद्ध हो गया, जब पुणे से आए महानाट्य जाणता राजा के प्रबंधक डॉ. अजीत आप्टे ने कहा कि मंडल की ओर से पद्मजा लाड प्रतिदिन मराठी सिखाने के लिए ऑनलाइन क्लास लेती हैं। वास्तव में यह कौतुकास्पद है। असल में यह चर्चा शुक्रवार, 27 फरवरी को मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में आयोजित होने वाले मराठी अभिजात भाषा दिवस के मौके पर की जा रही है।
साहित्य समिति प्रभारी कुमुद लाड ने बताया कि शुक्रवार शाम 6:30 बजे मराठी भाषा दिवस के अवसर पर मराठी अभिजात भाषा और हमारा समाज विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें मराठी के जाने- माने वक्ता तो होंगे ही, साथ ही ऐसे भी गैर महाराष्ट्रियन अतिथि वक्ता होंगे, जो महाराष्ट्र में रहकर धाराप्रवाह मराठी बोलते हैं और कार्यक्रम में भी मराठी में संबोधित करेंगे। कुमुद लाड के साथ मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने अधिकाधिक श्रोताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
इस बीच लाड ने पांच अक्टूबर 2025 को बृहन्महाराष्ट्र मंडल की ओर से महाराष्ट्र मंडल रायपुर में आयोजित मराठी निबंध स्पर्धा के परिणाम और रैंकिंग जारी किए। उन्होंने बताया कि बृहन्महाराष्ट्र मंडल नई दिल्ली के इंदौर कार्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में प्राप्तांक के मुताबिक मुकुंद शिलेदार प्रथम रहे। दूसरे स्थान पर विलास साखरे और तीसरे पर स्मिता चांदे रहीं। इसी तरह चौथा स्थान स्वाति मोडक, पांचवें पर अंजलि खेर, छठवें स्थान पर सुमिता रायजादा रहीं। अनघा करकशे सातवें स्थान पर, अभय भागवतकर आठवें, गणेशा जाधव पाटिल नौंवे स्थान पर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *