तात्यापारा से शारदा चौक सड़क के चौड़ीकरण में विलंब का मुख्य कारण बाधारहित जमीन

रायपुर। रायपुर के तात्यापारा से शारदा चौक सड़क का चौड़ीकरण का मामला रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील कुमार सोनी ने उठाया। जिस पर उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण अरूण साव ने सदन को बताया कि राजधानी रायपुर के तात्यापारा से शारदा चौक सड़क के चौड़ीकरण की कार्य योजना प्रारंभ होने में विलम्ब का मुख्य कारण बाधारहित जमीन की अनुपलब्धता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बैठक 19.07.2024 के अनुसार कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में कमेंटी गठन हेतु आदेशित है। कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में बैठक 23.07.2024 में लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, नगर पालिका निगम रायपुर, रायपुर विकास प्राधिकरण, नगर तथा ग्राम निवेश रायपुर, पुलिस विभाग, जिला पंजीयक, जिला कोषालय (वित्त विभाग) को शामिल किया गया है। बाधारहित भूमि उपलब्ध होने के पश्चात ही निर्माण कार्य हेतु प्रक्रिया प्रारंभ हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *