बढ़ते अपराध को लेकर सभापति प्रमोद दुबे का जन चेतना अभियान जारी

रायपुर। शहर में बढ़ते अपराध एवं बिजली बिल को लेकर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने सामाजिक जनचेतना अभियान के 9वें दिन महामाया मंदिर वार्ड में भ्रमण करते हुए आमजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और हस्ताक्षर लेकर अगले कुछ दिनों के भीतर बढ़ा आंदोलन करने की बात कहीं।
सभापति प्रमोद दुबे ने बताया कि कांग्रेस की सरकार की थी तब तक छत्तीसगढ़वासियों कों हाफ बिजली बिल का लाभ मिल रहा था और उनकी सरकार ने कभी भी बिजली बिल बढ़ोत्तरी नहीं की। लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है उन्होंने तत्काल बिजली बिल में फिर से 9.59 प्रतिशत फ्यूल चार्ज के नाम पर बढ़ोत्तरी कर दी है जिसके कारण बिजली बिल डबल आना शुरू हो गया है। वहीं दूसरी ओर बारिश के मौसम में सब्जियों के दाम तो आसमान तो छू ही रहे है, खाने – पीने की चीजें भी 38 प्रतिशत बढ़ गई है अब और बढ़ोतरी कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है। इसके साथ ही रायपुर शहर में आए दिन चाकूबाजी- लूटपाट की घटनाएं भी बढ़ते जा रही है जिससे आमजन काफी परेशान है। इन्हीं सब मांगों को लेकर वे पिछले 9 दिनों से शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर आमजनों से मुलाकात कर उनकी राय लें रहे और आने कुछ दिनों के भीतर वे सरकार को जगाने के लिए एक बड़ा आंदोलन भी करने वाले है।










