रायपुर के बाद दुर्ग में भी मिला एक कोरोना संक्रमित

भिलाई। भारत साहित दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। भारत में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 1000 के पार पहुंच चुकी है। वहीं, बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। दुर्ग में एक नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले रायपुर में भी एक कोरोना मरीज की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हो गई है। दुर्ग में मिले मरीज की दुर्ग सीएमएचओ डॉ मनोज दानी ने पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले में मिले कोरोना मरीज में सर्दी,खांसी और बुखार के लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कोरोना टेस्ट किए जाने पर मरीज के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि संक्रमित की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। फिलहाल मरीज का भिलाई के निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीएम मेडिकल कॉलेज और लाल बहादुर शस्त्री में मरीजों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा मामले केरल में 430 में है, उसके बाद महाराष्ट्र में 209 और दिल्ली 104 एक्टिव केसों के साथ तीसरे स्थान है। जबकि कर्नाटक में 34 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या 47 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने आगे बताया कि गुजरात में 76 नए मामले सामने आए हैं, अब राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 83 हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *