मोदी की सभा में पहुंचने से पहले बोलेरो गिरी सोन नदी में, दो की मौत, सात घायल

पेंड्रा। मनेंद्रगढ़ ताराबहरा के रहने वाले भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओ से भरी बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सोन नदी से नीचे गिर गई। इस दौरान नदी के पुल से फूलों को विसर्जित कर रही एक महिला भी बोलेरो की चपेट में आ गई जिससे महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं बोलेरो में बैठे अन्य सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी बिलासपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए बोलेरो में सवार होकर कुछ लोग बिलासपुर के लिए रवाना हुए थे कि पेंड्रा के सोन नदी के पास अचानक बोलरो चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वह सीधे सोन नदी से नीचे जा गिरी। इस दौरान पास के गांव पंडरीखार की रहने वाली रमिता बाई जो फूल विसर्जित करने के लिए नदी आईं थी और नदी के ऊपर खड़े होकर फूल विसर्जित कर रहीं थी, वह भी बोलेरो की चपेट में आ गईं जिससे उसकी मौत हो गई वहीं एक अन्य यात्री की मौत हो गई। बोलोरो में सवार सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल 112, 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर सहित जिले के आलाधिकारियों ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टर को उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *