बीएसपी में 124 पदों पर होगी भर्ती

भिलाई। देश के सबसे बड़े स्टील संयंत्र भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में तकनीकी स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए लबे इंतजार के बाद बड़ा कदम उठाया गया है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने 2018 के बाद पहली बार मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) के 124 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ये पद मैकेनिकल, मेटलर्जी, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, केमिकल, कंप्यूटर, सिविल, मिनरल सहित कई तकनीकी शाखाओं के लिए निकाले गए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी और 5 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। पहले मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) की भर्ती लगभग हर एक-दो वर्ष में होती रही है, लेकिन इस बार पूरे 6 साल बाद प्रक्रिया शुरू की गई है। इसलिए देशभर के इंजीनियर इस वैकेंसी का इंतजार कर रहे थे। भिलाई स्टील प्लांट में पिछले कुछ वर्षों में तकनीकी कर्मचारियों की बड़ी संख्या में सेवानिवृत्ति हुई है, जिसके कारण नई भर्ती की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *