भैरमगढ़ थाना में तैनात प्रधान आरक्षक ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

बीजापुर। भैरमगढ़ थाना परिसर में आज शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस प्रधान आरक्षक सोनू हपका ने स्वयं को गोली मार ली है, जिससे जवान की मौत हो गई है।गोली चलने की आवाज से थाने में मौजूद अन्य सहकर्मी सकते में आ गये।मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर के भैरमगढ़ थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक सोनू हपका ने अपनी सर्विस रायफल से स्वयं को गोली मार ली। थाना परिसर में हुए इस घटना में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को फ़ौरन भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हु बताया कि प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या किन कारणों से की, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *