आंगनबाड़ी केंद्र के गेट को छूते ही बच्ची को लगा करंट, मौके पर हुई मौत

कोंडागांव। जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पदेली में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के गेट में दौड़ रहे करंट से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व महिला बाल विकास विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को कोण्डागांव जिले के महिला बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालय सेक्टर-3 अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव के आश्रित ग्राम पदेली आंगनबाड़ी केंद्र गेट में करंट लगने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय बच्ची आंगनबाड़ी से निकलकर घर जाने की तैयारी कर रही थी। लेकिन जैसे ही बच्ची ने गेट को छुआ, अचानक से उसे जोर का करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *