भीषण गर्मी का असर – आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, बच्चों की सेहत को प्राथमिकता – लक्ष्मी रजवाड़े

भीषण गर्मी का असर – आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, बच्चों की सेहत को प्राथमिकता – लक्ष्मी रजवाड़े 

रायपुर, 22 अप्रैल 2026। प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया गया है ताकि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लू और अत्यधिक तापमान के खतरे से बचाया जा सके।

जारी आदेश के अनुसार, 23 अप्रैल से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगे। पहले यह समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

निर्देशों में यह भी कहा गया है कि बच्चों को सुबह जल्दी बुलाकर 11 बजे तक घर भेज दिया जाएगा ताकि वे तेज धूप से बच सकें। पूरक पोषण आहार (Take Home Ration) की व्यवस्था नियमित रूप से जारी रहेगी।
गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की सेवाओं में कोई बाधा न आए, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों को सुरक्षित तरीके से घर तक पहुंचाने में सतर्कता बरतें। विभाग ने यह भी साफ किया है कि 1 जुलाई 2026 से पुनः पूर्व निर्धारित समय (सुबह 9:30 से शाम 3:00 बजे तक) आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जाएंगे। संदेश साफ है कि सरकार अब कागजों से निकलकर ज़मीन पर बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती दिख रही है। बढ़ती गर्मी के बीच यह फैसला राहत देने वाला जरूर है, लेकिन इसकी वास्तविक सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि ज़मीनी स्तर पर इसका पालन कितना सख्ती से होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *