स्कूली छात्राओं, महिलाओं ने सीआरपीएफ जवानों को रक्षासूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन

कोंडागांव। सीआरपीएफ 188 वीं वाहिनी मुख्यालय चिखलपुटी द्वारा कमांडेंट भवेश चौधरी व द्वितीय कमान अधिकारी-प्रशासन नितिंद्र नाथ के साथ जवानों ने आज रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कोंडागांव के अलग-अलग स्कूलों की छात्राओं, महिलाओं व बच्चों ने अधिकारियों व जवानों को राखी बांधकर जवानों की दीर्घायु, यशस्वी होने की कामना की। वाहिनी मुख्यालय में सरस्वती शिशु मंदिर, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं, छात्राओं तथा जनपद कोंडागांव की भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष, महिला समिति के सदस्यों ने वाहिनी के अधिकारी तथा जवानों को राखियां बांधीं।
द्वितीय कमान अधिकारी-प्रशासन नितिंद्र नाथ ने महिला समिति की सदस्यों, स्कूली छात्राओं, शिक्षिकाओं तथा बच्चों से कहा रक्षाबंधन भारतीय परंपरा का त्योहार है जिससे प्यार, सद्भावना व समाज को एक-दूसरे से जोड़ता है। हमारे लिए आप दुआ करती हैं, हमारी सलामती मांगती हैं जिससे हमारा मनोबल और बढ़ जाता है। जब फोर्स का जवान घर से दूर अपने ड्यूटी स्थल पर होता है तो हमारी रक्षा कवच बनकर हमारी बहनें रक्षासूत्र बांधती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *