ग्राम टाटीकसा पंचायत के प्रतिनिधियों ने विधायक भावना बोहरा से की मुलाकात, विकास कार्यों के लिए सौंपा मांग पत्र

कवर्धा। कबीरधाम जिले के लोहारा जनपद क्षेत्र स्थित ग्राम टाटीकसा पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच व वरिष्ठ जन मंगलवार को रायपुर विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही को दर्शक दीर्घा में बैठकर देखा। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में ग्राम टाटीकसा के पंचायत सदस्य भी मौजूद थे।
विधानसभा की कार्यवाही में व्यस्त विधायक भावना बोहरा ने अपने बहुमूल्य समय में से कुछ समय निकालकर पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात की। पहले सरपंच संगीता अशोक साहू ने विधायक का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया, और विधायक ने भी पंचायत सदस्यों से कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद, सरपंच संगीता अशोक साहू ने ग्राम टाटीकसा क्षेत्र के समस्त सर्वांगीण विकास के लिए एक मांग पत्र सौंपा। विधायक भावना बोहरा ने इसे स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द इन विकास कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगी। साथ ही, सभी पंचायत सदस्यों ने विधायक को ग्राम टाटीकसा आने का आमंत्रण भी दिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच संगीता साहू, उपसरपंच सावित्री साहू, पंच नीरा साहू, कुंती बाई नेताम, रामेश्वर रजक, रूप सिंह धुर्वे, तरुणा साहू, गंगा सागर साहू, परभू साहू, अजय साहू, भूपेंद्र साहू और अशोक साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *