रायपुर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने कोरबा के घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोरबा। रायपुर के एक मेडिकल कॉलेज में पिछले पांच सालों से पढ़ाई कर करीब 15 दिन पहले ही रायपुर से कोरबा अपने घर लौटी 22 वर्षीय छात्रा छाया गौतम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक रायपुर से लौटने के बाद से ही छाया मानसिक तनाव में थी। उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम जो एसईसीएल में कार्यरत हैं, को बताया था कि उसे पढ़ाई के दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिता ने उसकी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए कोरबा के एक निजी अस्पताल में इलाज भी शुरू करवाया था। शुक्रवार सुबह जब घर में कोई नहीं था, तब छाया ने कला मंदिर क्षेत्र स्थित एम-55 माइनस क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय पिता ड्यूटी पर थे और मां भी बाहर गई हुई थीं। जब परिवार वालों को पता चला, तो उन्होंने तुरंत छाया के पिता को फोन पर इसकी जानकारी दी। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने छाया को श्रद्धांजलि दी है।
कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब छाया की आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज और उसकी सहेलियों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही, उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *