कच्चे मकान की दीवार ढहने से एक महिला की हुई मौत, एक घायल

कांकेर। अंतागढ़ थाना क्षेेत्र अंर्तगत ग्राम लामकन्हार में एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से घर में सो रही एक महिला रामकुंवर उम्र 50 वर्ष की मौत हो गई, वहीं साथ में सो रही उनकी पुत्री डिकेशवरी उम्र 20 वर्ष घायल हो गई है, जिसका उपचार अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतागढ़ से लगे ग्राम लामकन्हार के आवासपारा में मंगलवार रात 10.30 बजे कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इस वक्त घर के भीतर सो रही रामकुंवर पति स्व. हरिराम हिचामी उम्र 50 वर्ष की दीवार के मलबे में दबने से मौत हो गई। बगल में सो रही मृतिका की बेटी डिकेशवरी उम्र 20 वर्ष घायल है। घटना की जानकारी पर आस-पास से लोग एकत्र हुए और जैसे-तैसे कर मलबे में दबी महिला और उसकी बेटी को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि रामकुंवर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वही घायल बेटी डिकेशवरी को अंतागढ़ अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। पुलिस ने कायर्वाही के उपरांत रामकुंवर का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *