बारिश में कच्चा मकान गिरने से एक मासूम की हुई मौत दो घायल

नारायणपुर। जिले के उरुंदाबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत झाकरी गांव में लगातार हो रहे बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया, जिसके मलबे में एक मासूम बच्चा दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीें 2 बच्चे घायल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उरंदाबेडा के झाकरी गांव में आज रविवार सुबह जोरदार बारिश हो रही थी, सर्द मौसम में ठंड से बचने के जिए 3 बच्चे मकान में आग ताप से रहे थे। इसी दौरान मिट्टी का कच्चा मकान भर-भराकर गिर गया। इस दौरान तीनों बच्चे मलबे में दब गए थे। परिजनों ने तुरंत बच्चों को गिरे हुए कच्चे मकान से बाहर निकाला। इस दौरान 2 साल के मितांशू दुग्गा पिता दशमु दुग्गा की दम घुटने से जान चली गई। वहीं दो अन्य बच्चे 3 साल के चित्रांश दुग्गा पिता बज्जूराम, 22 साल के बज्जो दुग्गा पिता लखमा को नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व अमला की टीम मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बच्चे की मौत से परिवार सदमे में है।










