नक्सलियों ने आंध्रप्रदेश-तेलंगाना से वापस लौटे 45 परिवारों पर मुखबीरी का आरोप लगाकर दी चेतावनी

सुकमा। नक्सलियों के कोन्टा एरिया कमेटी के सचिव मंगडू ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि भेज्जी, कोन्टा, पोलमपल्ली, चिंतागुफा, एर्राबोर थाना क्षेत्र के कुछ गांव के कुछ परिवार सलवा जुडूम के दौरान आंध्रप्रदेश, तेलंगाना राज्य में पलायन कर बस गये थे। अब यहां पुलिस कैम्प थाना खुलने व रोड बनने के बाद वापस लौटकर नक्सली गतिविधि कम होना समझकर पुलिस फोर्स के भरोसे सक्रिय रुप से अपना जनविरोधी कार्य करना, हर एक परिवार से पुलिस फोर्स में भर्ती करवाके नक्सलियों के खिलाफ विरोध एवं पुलिस संपर्क में रहकर मुखबीरी का आरोप लगाया है। इनमे करिगुण्डा, कोर्रापाड़, पिड़मेल, कोलाईगुड़ा, तोलनीय, पेन्टापाड़ के हिड़मा पटेल सहित 45 से ज्यादा परिवार को नक्सलियों के विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि अपनी गलती पर क्षमा मांगकर अपने गांव में साधारण रुप से जीवनयपना करने को अपील के साथ चेतावनी दी गई है कि अगर अपनी जनविरोधी कार्य से दूर नहीं होंगे तो उसे सजा दी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *