नक्सलियों ने रामाराम सरपंच को अंतिम चेतावनी के साथ जारी किया मौत का फरमान

सुकमा। नक्सलियों के कोण्टा एरिया कमेटी के सचिव मंगडू ने एक के बाद एक दो प्रेस वक्तव्य जारी कर जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के रामाराम ग्राम पंचायत के सरपंच वेट्टी हंदा पर वर्ष 2005 से जनविरोधी काम करने एवे बीमा योजना के नाम से जनता का 3 लाख के ऊपर पैसा बैंक में जमा कर लेने, लोगों का पैसा वापस नही कर 2006 मे जनविरोधी बनकर सलवा जुडूम मे सक्रिय रूप से शामिल होने के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। जो भी वेट्टी हंदा का खिलाफ करेगा उसको पुलिस से गिराफ्तार करवाके जेल भेज देने को धमकी देने का आरोप लगाया है। नक्सनियों ने उपरोक्त सभी आरोपो पर अंतिम चेतावनी जारी करते हुए रिस्तेदारों व परिवार के अलावा किसी समाजिक संगठन से समझाईश देने एवं अपना गलती को स्वीकार करके सुधार करने की चेतावनी के साथ मौत की सजा का फरमान जारी किया है।










