मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

बीजापुर। जिले के थाना भैरमगढ – इन्द्रावती टाईगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल पहाड़ों में आज हुई मुठभेड़ हुई में एक नक्सली मारा गया है। सुरक्षाबलों ने शव और मौके से हथियार बरामद किया है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जिला पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था। इस अभियान में जिला रिज़र्व गार्ड (डीआरजी) की टीम शामिल है। आज सुबह सर्चिग के दौरान डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है, और सघन तलाशी अभियान जारी है। अभियान के दौरान एक नक्सली मारा गया है, सुरक्षाबलों ने शव और मौके से हथियार बरामद कर लिया गया है। उन्होने बताया कि अभियान अभी जारी है, अभियान पूरा होने के बाद ही इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *