टोनही के शक में महिला की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के थाना सोनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इरपानार में जादू-टोना के संदेह में 48 वर्षीय महिला शैली बाई की हत्या कर दी गई, घटना 31 दिसंबर की शाम लगभग 7 बजे की है। मृतका के पति लक्ष्मण मेटामी जब अपने साले के घर आग तापने गए हुए थे, उसी दौरान मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया, उस दौरान दौरान उसकी पत्नी शैली बाई मेटामी घर में अकेली थी।
आरोपियों ने लकड़ी के डंडे एवं फरसा की बेंट से महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आया है कि महिला की हत्या अंधविश्वास एवं जादू-टोना के संदेह के चलते की गई, क्षेत्र में फैली ऐसी कुरीतियों ने एक निर्दोष महिला की जान ले ली। नारायणपुर सं मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर थाना सोनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 3 (5) तथा आर्ट्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 12/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लेते हुए मामले के मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे को पुलिस ने आज शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *