शराबी पिता के साथ हुए विवाद में पुत्र ने पिता पर लकड़ी से किया वार, घायल पिता की हुई मौत

जगदलपुर। बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंर्तगत बास्तानार में पिता और पुत्र के बीच हुए विवाद में पुत्र ने पिता पर लकड़ी से वार कर दिया। इस घटना में घायल पिता को उपचार के लिए मेकॉज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान पिता ने रविवार को दम तोड़ दिया, घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया लिया है।
कोड़ेंनार थाना प्रभारी अमित ने बताया कि बास्तानार निवासी मोटे गावड़े ने थाने में आकर जानकारी दी कि उसके पुत्र असलू गावड़े व उसके पिता जोगो गावड़े के बीच शराब पीने की बात को लेकर आये दिन विवाद होते रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर बेटे ने घर मे रखे एक लकड़ी को उठाकर पिता के सिर पर दे मारा, जिससे कि जोगो गावड़े बेहोश हो गया। घटना की जानकारी अपने रिश्तेदारों से लेकर अपनी मां को भी इसकी जानकारी दी, घायल को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई, घटना के बाद पुलिस ने मृतक कि पत्नी के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया लिया है। वहीं आज रविवार को शव का पीएम के बाद परिजनों को सौपं दिया गया है। उन्होने बताया कि धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत आरोपी असलू गावडे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *