सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 16 को लगेगा पेंशन अदालत

बिलासपुर। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 16 जून को सुबह 11 बजे से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी कार्यालय, बिलासपुर में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें मंडल के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी पेंशन और निपटान संबंधी समस्याएं रख सकेंगे। अगर किसी को पेंशन भुगतान, बकाया या सेवानिवृत्ति के बाद की किसी सुविधा में दिक्कत है, तो वह इस अदालत में आवेदन कर सकता है। आवेदन दो प्रति में, पूरा दस्तावेज़ी विवरण जैसे पीएफ नंबर, सेवानिवृत्ति की तारीख, पीपीओ नंबर तथा वर्तमान पते के साथ 10 जून (मंगलवार) तक वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (पेंशन अदालत) को जमा करना होगा। कोर्ट में लंबित मामले, विवादास्पद या उत्तराधिकार से जुड़े प्रकरण और रेलवे बोर्ड में लंबित या नीति से जुड़े विषय के मामले इसमें नहीं लिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *