एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौट रहे डीआरजी जवान को गोली लगने से हुआ दु:खद निधन

नारायणपुर। थाना छोटाड़ोंगर क्षेत्रांतर्गत एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन हेतु नारायणपुर डीआरजी की टीम रवाना हुई थी। ग्राम कटेनार में रविवार सुबह नक्सल विरोधी अभियन पूर्ण होने के पश्चात कैम्प कड़ेनार में टीम वाहन में आरोहण के दौरान हथियार से आकस्मिक रूप से फायर हो गया, जिससे नारायणपुर डीआरजी के जवान आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा के सिर के पास गोली लग गई। घायल जवान बलदेव सिंह हुर्रा को तत्काल धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया, किंतु अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उपचार के दौरान उनका दु:खद निधन हो गया। पोस्टमार्टम तथा अन्य वैधानिक/कानूनी औपचारिकताएँ की जा रही हैं।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन हेतु गश्त में डीआरजी की टीम निकली हुई थी, अभियन पूर्ण होने के पश्चात वापस लौटने के दौरान हुई मिस फायर से एक डीआरजी जवान को गोली लगने से उपचार के दौरान उनका दु:खद निधन हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *