मुख्यमंत्री साय रूद्रामहाभिषेक हवन पूजन में हुए शामिल

महासमुंद। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा पवित्र सावन मास पर आयोजित रूद्रामहाभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का ऊं नम: शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

रूद्रामहाभिषेक हवन पूजन में शामिल हुए

पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की

पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *