भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने 66.25 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मावली माता मंदिर परिसर में 10 लाख लागत से शेड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं शहर में जलभराव से निजात दिलाने के उद्देश्य से शहर के सिरहासार के सामने पुलिया निर्माण लागत 31.25 लाख रुपए एवं दामोदर पैट्रोल पंप के पीछे पुलिया निर्माण लागत 25 लाख रुपए से कार्यो का भूमिपूजन किया गया। कुल 66.25 लाख की लागत से निमार्ण कार्य किया जायेगा।
देव ने कहा कि आज बहुत ही सुखद पल है, जब मावली माता मंदिर परिसर में शेड निर्माण कार्य एवं शहर की बहुप्रतीक्षित मांग जलभराव से मुक्ति दिलाने में सिराहासार चौक के सामने पुलिया निर्माण एवं दामोदर पैट्रोल पंप के पीछे पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। आप सभी के सहयोग से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। श्री देव ने बताया कि हमारे सरकार में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 162 देव गुड़ीयों, माता गुड़ी व मंदिरों में उन्नयन व विकास कार्यो की स्वीकृति होकर कार्य चल रहे हैं।
महापौर संजय पांडे ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास अनवरत जारी है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में लगातार विकास की कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। शहर में लगातार जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। पुलिया निर्माण से शहर की जनता को काफी राहत मिलेगी।
इस दाैरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, योगेन्द्र पांडे, संग्राम सिंह, सुरेश गुप्ता,संजय विश्वकर्मा, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, पार्षद कुबेर देवांगन, आलोक अवस्थी,आशा साहू, उर्मिला यादव, गायत्री बधेल, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा एवं विद्याशरण तिवारी, विजित देव, रजनीश पानीग्राही, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महेन्द्र सेठिया, राजेश श्रीवास्तव, आर्येंद्र सिंह, दंतेश्वरी मंदिर पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी, प्रेमानंद ठाकुर, अनिल ठाकुर, सिकंदर सिंह ठाकुर, योगेश शुक्ला, योगेश मिश्रा, रधु सेठिया, मनोहर तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, मीना साहू, निर्मल यादव, मथुरा तिवारी,विनय सोना,धरम शर्मा, शंकर सिंह, गजेन्द्र, रणधीर सिंह ठाकुर, एवं काफी संख्या में समाज के प्रमुख, पुजारी एवं जनमानस उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *