हाथी के हमले से महिला की मौत

गरियाबंद। पांडुका रेंज में एक बार फिर दंतैल हाथी का आतंक देखने को मिला है. जानकारी के मुताबिक, दो महिलाएं जंगली मशरूम तोडऩे जंगल गए थे। इस दौरान दंतैल हाथी ने एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं एक महिला घायल है।
इस घटना में पॉड निवासी बरमत बाई कमार की मौत हुई है, वहीं मंगली बाई हमले से बुरी तरह जख्मी हो गई है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद विभाग ने पोंड, कूकदा, नागझर सहित 10 से अधिक गांव में अलर्ट जारी कर किया। दंतैल हाथी चंदा दल से बिछड़ कर बीते एक माह से पंाडुका व फिंगेश्वर रेंज इलाके में लगातार घूम रहा है। महिलाओं पर हमला के बाद हाथी उसी स्थल के आसपास मौजूद है, जिसके कारण मृतिका का शव लाने में वन अमला को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लगातार हो रही घटना के चलते इलाके में दहशत का माहौल भी है।










