गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोंड़ागांव। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बफना में अनुराग पटेल के द्वारा अपने खेत लाड़ी में गांजा का पौधा उगाकर रखा है, जिस पर मुखबीर की सूचना तस्दीक हेतु टीम रवाना कि गई। जहां मुखबीर के सूचना के आधार अनुराग पटेल से खेत मे लगे गांजा के पौधा के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया, जिसमें अनुराग पटेल ने स्वयं से खेत में गांजा का पौधा खेती करना बताया।
अनुराग पटेल पिता स्व. धरम नाथ पटेल उम्र 36 वर्ष सा. मालगुजार पारा ग्राम बफना थाना कोण्डागांव के द्वारा गांजा का खेती करना पाए जाने से एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए गांजा के पौधे को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जावेगा। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अनुराग पटेल कांग्रेस सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। सम्पूर्ण विवेचना में निरी. सौरभ उपाध्याय, सउनि. प्रभुलाल डहरिया, सउनि. चिन्ताराम ध्रुव, प्र.आर. 2 देवार्चन सिदार, प्र.आर. 279 अशोक मरकाम, आर. 707 राजेश नाग एवं थाना स्टाप का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *