70 साल के बुजुर्ग दादू ने 30 साल की युवती से की शादी

बिलासपुर। गुरुवार की रात को एक अनोखी शादी देखने को मिली, जब 70 वर्षीय बुजुर्ग दादू राम गंधर्व ने अपने से 40 साल छोटी 30 वर्षीय युवती से विवाह किया। मोहल्ले के शिव मंदिर में दोनों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वचन लिया। पूरी रस्मों के साथ शादी संपन्न हुई और इस अनोखे विवाह में पूरा मोहल्ला बाराती बन गया। शादी के बाद मोहल्लेवासियों ने दंपती को आशीर्वाद दिया और नव जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। हालांकि उम्र के इस बड़े अंतर ने लोगों को हैरान किया, लेकिन प्रेम की इस मिसाल ने सबका दिल जीत लिया।
बिलासपुर के सरकंडा स्थित चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र में रहने वाले दादू राम मजदूरी का काम करते हैं। उनकी पहली पत्नी का निधन कई वर्ष पहले हो चुका था। मोहल्ले की ही एक युवती से उनका परिचय हुआ जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों ने सामाजिक बंधनों की परवाह किए बिना शादी करने का फैसला किया। गुरुवार की रात शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए दोनों ने वरमाला पहनाई, मांग भरी और सात फेरे लिए। इस दौरान दादू राम अपनी मूंछों पर ताव देते हुए बेहद खुश नजर आए। इस अनोखे विवाह में मोहल्ले के लोगों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। बाजे-गाजे के साथ नाच-गाकर शादी को यादगार बना दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *