जगरगुण्डा के 3 वारदातों में शामिल में 6 नक्सली विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट करने की घटना में संलिप्त नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत कैम्प टेकलगुड़ेम से 201 वाहिनी कोबरा के हमराह सी/201 वाहिनी कोबरा बल एवं बी+एफ/150 सीआरपीएफ का बल एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन/नक्सली आरोपियों की धरपकड़ हेतु ग्राम तिम्मापुरम व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम तिम्मापुरम पास सादे वेश-भूषा धारण किये कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने/छिपने लगे, जिनमें से घेराबंदी कर 03 संदिग्धों को पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ करने पर अपना नाम 1. डोडी देवा पिता पाण्डू (कमेटी सदस्य तीमापुरम) निवासी पटेलपारा तिमापुरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 2. कोरसा मोटू पिता हुंगा (मिलिशिया सदस्य,तीमापुरम) निवासी पटेलपारा तीमापुरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा एवं 3. माड़वी जोगा पिता हिड़मा (मिलिशिया सदस्य, तीमापुरम) निवासी करकापारा तीमापुरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का होना तथा सभी नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताये।
गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से डोडी देवा पिता पाण्डू के कब्जे से बीजीएल सेल 2 नग, जिलेटिन रॉड 2 नग, वायर लाल-नीला 2 मीटर, पेंसिल सेल 3 नग, कोरसा मोटू पिता हुंगा के कब्जे से टॉप टाईगर बम 3 नग, बारूद लगभग 100 ग्राम, माचिस 2 नग, नक्सल साहित्य एवं माड़वी जोगा पिता हिड़मा के कब्जे से कोर्डेक्स वायर लगभग 2 मीटर, डेटोनेटर 3 नग, माचिस 2 नग, नक्सल साहित्य बरामद किया गया। पूछताछ में बताया कि 23 जून 2024 को ग्राम तीमापुरम के पास सुरक्षा बलों के वाहन को आईईडी ब्लास्ट करने की वारदात में सुरक्षा बलों के 2 जवान शहीद होने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहना स्वीकार किया गया। उक्त घटना के संबंध में पूर्व से थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 147, 148, 149, 302, 307, भादवि. 35, 27 आम्र्स एक्ट 03, 04, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त घटना में तीनों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त घटना के अलावा नक्सली आरोपी डोडी देवा पिता पाण्डू थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत 26 जून 2024 को कैम्प पुवर्ती में सुरक्षा बलों को जान से मारने की नीयत से बीजीएल से फायर करने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहना स्वीकार किया गया। घटना के संबंध में थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 190, 191, 109 भा.न्या. सं, 25, 27 आम्र्स एक्ट 3, 5 वि.प.अधि. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण में डोडी देवा के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में थाना तर्रेम, जिला बीजापुर से 210 कोबरा वाहिनी के हमराह 210 कोबरा वाहिनी का बल नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम पेद्दागेलूर व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान ग्राम पेद्दागेलूर के जंगल के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर लूकने/भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर 2 संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम 1. सोड़ी मंगडू पिता लिंगा (कमेटी सदस्य एवं जीआरडी अध्यक्ष जोनागुड़ा) निवासी ईतापारा जोनागुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा एवं 2. मड़कम लच्छा पिता रामा (मिलिशिया सदस्य एवं सप्लाई टीम सदस्य जोनागुड़ा) निवासी लेकापारा जोनागुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का होना तथा नक्सल संगठन में उपोक्त पदों पर कार्य करना बताया गया।
गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से 1. सोड़ी मंगडू पिता लिंगा के कब्जे से कोर्डेक्स वायर 2 मीटर लगभग, जिलेटिन रॉड 3 नग, माचिस 2 नग, नक्सल साहित्य, एवं 2. मड़कम लच्छा पिता रामा के कब्जे से जिलेटिन रॉड 3 नग, डेटोनेटर 4 नग, वायर लाल-काला लगभग 2 मीटर, पेंसिल सेल 3 नग, बरामद किया गया। पूछताछ करने पर बताये कि 23 जून 2024 को जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तीमापुरम के पास सुरक्षा बलों के वाहन को आईईडी ब्लास्ट करने की घटना, जिसमें सुरक्षा बलों के 2 जवान शहीद होने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहना स्वीकार किया गया। घटना स्थल जिला सुकमा के होने से दोनों नक्सली आरोपी को थाना जगरगुण्डा लाकर इनके विरूद्ध पूर्व से दर्ज प्रकरण अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 147, 148, 149, 302, 307, भादवि. 35, 27 आम्र्स एक्ट 03, 04, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में मुखबिर के आसूचना पर थाना जगरगुण्डा से श पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा के हमराह जिला डीआरजी की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन/नक्सल आरोपियों की धरपकड़ हेतु ग्राम सिंगावरम आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम सिंगावरम के जंगल में 1 संदिग्ध को पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम वेट्टी बाबू राव पिता दारा निवासी दोरलापारा सिंगावरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का होना तथा नक्सल संगठन में सुरपनगुड़ा आरपीसी मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर के पद पर कार्य करना बताया गया। पकड़े गये व्यक्ति के कब्जे से 1 नग बीजीएल सेल, बारूद लगभग 100 ग्राम, डेटोनेटर 3 नग, नक्सल साहित्य, पेंसिल सेल 5 नग बरामद किया गया। पूछताछ करने पर बतया कि 06 जुलाई 2024 को ग्राम कुदेड़ के पास सुरक्षा बलों को नुकसान पहुचाने की नीयत विस्फोटक लगाने की वारदात में शामिल रहना जो पुलिस पार्टी को देख भागने में सफल हो गया था। घटना के संबंध में पूर्व से थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 12/2024 धारा 04, 05, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण में वेट्टी बाबूराव के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार सभी 6 नक्सलियों को न्यायालय सुकमा के समक्षा प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल दाखिला किया गया।










