मामूली विवाद में चलाई गई गोली, युवक की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। मामूली विवाद में बेकरी में कार्य करने वाले युवक पर गोली चला दी जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार सूर्या बेकरी के सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर ललिता बघेल, पिंटू जांगड़े और कृष्णा राजपूत का स्टाफ के साथ विवाद हो गया था। इस दौरान आरोपियों ने बेकरी में काम करने वाले मुखलाल मांझी के सीने में गोली मार दी जहां उसे आनन-फानन में अस्पताल लाया गया वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यहां से कार और मैंगजीन बरामद किया। बता दें की मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत पर सिंघनपुर के ग्रामीणों ने तीन माह पूर्व बंदूक की नोक पर अवैध रेत खनन किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री, कलेक्टर से की थी. बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होने से कृष्णा राजपूत के हौंसले बुलंद हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी कृष्णा की तलाश पुलिस कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *