आईईडी विस्फोट की वारदत में शामिल 2 नक्सली विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट की वारदात में संलिप्त नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना तर्रेम जिला बीजापुर कैम्प गुण्डम से 210 कोबरा वाहिनी का बल नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम कुर्रेगुट्टा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम कुर्रेगुट्टा के जंगल के पास से 02 संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम कोरसा हुंगा पिता मासा उर्फ गुड्डी (सिलगेर आरपीसी अध्यक्ष) निवासी पटेलपारा तीमापुरम, एवं वेट्टी रैनू पिता लखमा (तीमपुरम मिलिशिया सदस्य) उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी रोडपारा तीमापुरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का होना तथा नक्सल संगठन में उपोक्त पदों पर कार्य करना बताया गया।
गिरफ्तार नक्सली कोरसा हुंगा पिता मासा के कब्जे से 1 मीटर कोर्डेक्स वायर, 2 नग जिलेटिन रॉड, माचिस 2 नग, नक्सल साहित्य एवं वेट्टी रैनू पिता लखमा के कब्जे से बारूद लगगभग 150 ग्राम, 03 नग डेटोनेटर, पेंसिल सेल मय वॉयर 6 नग बरामद किया गया। उक्त दोनो नक्सलियों से पूछताछ में बताये कि 23 जून 2024 को जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तीमापुरम के पास सुरक्षा बलों के वाहन को आईईडी विस्फोट करने की घटना, जिसमें सुरक्षा बलों के 2 जवान शहीद हो गये थे, इस वारदात में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहना स्वीकार किया । घटना स्थल जिला सुकमा के होने से दोनों नक्सली आरोपी को थाना जगरगुण्डा लाकर इनके विरूद्ध पूर्व से दर्ज प्रकरण अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 147, 148, 149, 302, 307, भादवि. 35, 27 आम्र्स एक्ट 03, 04, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार कर आज न्यायालय सुकमा के समक्षा पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *