भाजपा के संस्थापकों में से एक हैं छत्तीसगढ के नये राज्यपाल

00 रामेन डेका दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट और असम के प्रदेशाध्यक्ष रहे
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की। रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। डेका का राजनीतिक सफर और भाजपा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। वह बीजेपी के फाउंडर मेंबर रहे हैं। 1980 के बाद से ही वह बीजेपी की विचारधारा से जुड़े रहे हैं।
रामेन डेका असम की मंगलदोई सीट से चुनकर आते हैं और दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट हैं। 1980 से भाजपा से जुड़े डेका भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। 2006 में उन्हें असम का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वह उप समिति- ।।, अनुमान समिति 2015 के सदस्य भी रहे हैं और सामान्य प्रयोजन समिति 2014 के सदस्य भी थे। विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामलों की सलाहकार समिति के सदस्य। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य। 2014 में गृह मामलों की स्थायी समिति और अनुमान समिति के सदस्य। लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य ।