आवासीय बालिका हॉकी खेल अकादमी : राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 17 से 19 तक

00 राज्य तथा अन्य राज्यों के 13-17 आयु वर्ग के बालिका हॉकी खिलाड़ी हो सकेंगे सम्मिलित
रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर जिले में आवासीय बालिका हॉकी खेल अकादमी इस सत्र 2024-25 से प्रारंभ किया जा रहा है। आवासीय बालिका हॉकी खेल अकादमी हेतु खिलाडिय़ों के चयन के लिये खेल अकादमी संचालन नियम-2014 के अनुसार राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 17 से 19 जुलाई 2024 तक सुबह 7 बजे से किया जाएगा।
इस चयन ट्रायल में राज्य के बालिका हॉकी खिलाड़ी एवं अन्य राज्यो के 13-17 आयु वर्ग के खिलाड़ी सम्मिलित हो सकते है। जिसमें प्रथम दिवस खिलाडिय़ों का पंजीयन एवं दस्तावेज परीक्षण, चिकित्सकीय परीक्षण एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, रायपुर में तथा द्वितीय एवं तृतीय दिवस खेल कौशल परीक्षण सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच-01, रायपुर में किया जाएगा। चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति के द्वारा खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। खेल अकादमी संचालन नियम 2014 अंतर्गत अंतिम रूप से चयनित खिलाडिय़ों को नि:शुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्लेईंग किट, दुर्घटना बीमा आदि सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। आवासीय बालिका खेल अकादमी के लिए 30 महिला खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। चयन ट्रायल में सम्मिलित होने हेतु खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण के जिला कार्यालयों से संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *