मुख्यमंत्री निवास के सामने सुबह-सुबह बवाल, गोली चलने की चर्चा, दो नकाबपोशों के बीच भिड़ंत का वीडियो वायरल

 

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सिविल लाइंस स्थित निवास के सामने मंगलवार सुबह कथित विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दो संदिग्ध नकाबपोश व्यक्तियों के बीच भिड़ंत होती दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी भी नजर आ रही है।

वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आगे मत बढ़ो, गोली चली है। इसके बाद पुलिसकर्मियों को मौके पर मौजूद लोगों के साथ कार्रवाई करते देखा जा सकता है। वीडियो के एक हिस्से में 112 एम्बुलेंस के शीशे टूटने का दावा भी किया गया है।

सुबह के समय जब लोग टहलने के लिए बाहर निकले थे, उसी दौरान की बताई जा रही इस घटना ने मुख्यमंत्री निवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

हालांकि, वीडियो में गोली चलने की आवाज या फायरिंग की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के पीछे की वजह, संदिग्धों की पहचान, किसी के घायल होने और पुलिस कार्रवाई के संबंध में भी फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अब बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री निवास जैसे संवेदनशील इलाके में आखिर हुआ क्या? पुलिस के आधिकारिक बयान और घटनाक्रम की पुष्टि का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *