अक्षय तृतीया पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चार बटुक का उपनयन संस्कार संपन्न

पिथौरा। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि समाज के द्वारा विगत 25 वर्षों से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं, वहीं सामूहिक उपनयन संस्कार कराया जा रहा है। इस वर्ष चार बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया। उपनयन संस्कार में पंडित कृष्ण कुमार शर्मा महाराज का विशेष योगदान रहा।

अक्षय तृतीया पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चार बटुक का उपनयन संस्कार संपन्न
अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। हाथों में फरसा लिए ब्राह्मणों की टोली जय श्री परशुराम का उद्घोष करते हुए ब्राह्मण समाज सामाजिक भवन थाना चौक से सारे बटुक व विप्रजन एकत्रित हुए। यहां से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल विप्रजनों द्वारा श्री भगवान परशुराम का जयकारा लगाया गया। शोभा यात्रा भवन प्रांगण से निकलकर बस स्टेंड, रामकुमार राजपूत मार्ग से बार चौक में संपन्न हुई।

अक्षय तृतीया पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चार बटुक का उपनयन संस्कार संपन्न
नगर के प्रसिद्ध पंडित कृष्ण कुमार शर्मा महाराज ने बताया कि यह संस्कार, जिसे यज्ञोपवीत संस्कार भी कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जो बालक को ब्रह्मचर्य की शिक्षा और ज्ञान प्राप्त करने के लिए तैयार करता है। इस संस्कार में, बटुक को जनेऊ पहनाया जाता है और वह अब यज्ञ करने का अधिकार प्राप्त कर लेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *