नेंड्रा के जंगल में हुई मुठभेड़ 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर

बीजापुर। जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत नेंड्रा के जंगल में शुक्रवार सुबह 7.30 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जवानों ने मुठभेड़ में मारे गये वर्दीधारी 2 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। शव के साथ घटना स्थल से दो नग 12 बोर की बंदूक, एक नग कंट्री मेड गन, कोर्डेक्स वायर, 5 किलो का टिफिन बम, प्रिंटर, नक्सली वर्दी एवं साहित्य एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के नेंद्रा के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इस सूचना के बाद इलाके में कोबरा 210 और सीआरपीएफ 168 बटालियन की यंग प्लाटून, एवं डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों की संयुक्त टीम को रवाना किया गया। जवानों को अपनी ओर आता देखकर नेंद्रा के जंगल में मौजूद नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जवानों ने जवाबी कार्यवाही करते हुए नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया, इस मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सली मारे गये हैं।
बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं घटनास्थल से 2 नग 12 बोर सिंगल शाट गन, 1 नग देशी गन, कोर्डेक्स वायर, टिफिन बम 5 किलो, प्रिंटर, नक्सली वर्दी, साहित्य एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *