आंधी पानी से राइस मिल की दीवार गिरने से दो मजदूर की मौत

कोरबा। शुक्रवार दोपहर अचानक आई आंधी बारिश से न्यू वैष्णवी राईस मिल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दीवार गिरने से 2 मजदूर की मौके पर मौत हो गई वहीं 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके हड़कंप मच गया। मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डायल 112 की मदद से कटघोरा अस्पताल पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गिरे हुए दीवार के मलबा में दबे हुए दो मजदूरों का शव बाहर निकाल लिया है। पुलिस व प्रशासन मलबा को पूरी तरह हटाने में टीम के साथ कार्य कर रही है। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर बरभाटा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *