ट्रक ने बाईक सवार को रौंदा, तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत

कोंड़ागांव। फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत नेशनल हाइवे-30 पर भैरव मंदिर के पास बीती रात हुए सड़क हादसे में एक ट्रक ने बाईक सवार को रौंद दिया, जिससें बाईक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर फरसगांव से बोरगांव की अेार जा रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान फूलसिंह बघेल (45) और छबी लाल गोंड (38) के रूप में की गई है। फूलसिंह बोरगांव और छबी लाल ओडिशा के हल्दी का रहने वाला था। वहीं तीसरे युवक कुमोर सिंग (40) घायल था, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मौके पर पंहुचे स्थानीय पुलिस अधिकारी अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि हादसे के बाद शव ट्रक में फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जिसका आज मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *