16 लाख के इनामी एक महिला नक्सली सहित 3 नक्सलियाें ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर एवं केरिपु 85वी वाहिनी के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से नक्सलियें के पीएलजीए कंपनी नं 02 के सदस्य एवं दक्षिण बस्तर डिवीजन अन्तर्गत सीआरसी प्लाटून नं 1 की महिला नक्सली सहित 3 नक्सलियाें 8 लाख के ईनामी रमेश फरसा पिता सुकलू फरसा निवासी हिंगुम पटेलपारा थाना जांगला जिला बीजापुर, पीएलजीए कंपनी नं 2 प्लाटून नं 1 सदस्य, वर्ष 2012 से सक्रिय। 8 लाख के ईनामी महिला नक्सली मनकी माड़वी उर्फ सरिता पिता सोमा माड़वी निवासी चेरली कोकोड़ीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, दक्षिण बस्तर डिवीजन अंतर्गत सीआरसी कंपनी के प्लाटून नं 01 में पार्टी सदस्य, वर्ष 2015 से सक्रिय। लक्ष्मण पोटाम उर्फ मुरा पिता बुधराम पोटाम निवासी पुसनार गोरगेपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पुसनार आरपीाीस मिलिशिया प्लाटून ‘सी’ सेक्शन डिप्टी कमाण्डर, वर्ष 2015 से सक्रिय ने बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव, कमांडेंट 85वी वाहिनी सुनील राही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स, वैभव बैंकर, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी बीजापुर विनित साहू के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25-25 हजार रूपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।
आत्मसमर्पित नक्सली 8 लाख के ईनामी रमेश फरसा वर्ष 2012 में बाल संघम के पद पर संगठन में भर्ती हुई। वर्ष 2013 में सीएनएम सदस्य के पद पर कार्य किया। 2014 हिंगुम भूमकाल मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य किया । वर्ष 2015-2020 तक मे इदेर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य के पद पद कार्य किया, वर्ष 2021 में कंपनी नं 2 के प्लाटून नं 1 में पीएलजीए सदस्य के पद पर कार्य दिया गया। 1 अप्रैल 2024 में कोरचोली-नेण्ड्रा के जंगल में हुए पुलिस मुठभेड़ की घटना में शामिल, 2 मई 2024 में पीड़िया के जंगल में हुए पुलिस मुठभेड़ की घटना में शामिल।
आत्मसमर्पित महिल नक्सली 8 लाख ककी इनामी मनकी माड़वी वर्ष 2015 में बाल संघम के पद पर संगठन में भर्ती हुई। वर्ष 2017- 2020 तक चेरली सीएनएम सदस्य के पद पर कार्य किया। 2021 मे भैरमगढ़ एरिया पीएलजीए सदस्य। वर्ष 2023 में दक्षिण बस्तर डिवीजन अंतर्गत सीआरसी कंपनी के प्लाटून नं 01 में पार्टी सदस्य के पद पर कार्य दिया गया।
आत्मसमर्पित नक्सली लक्ष्मण पोटाम उर्फ मुरा वर्ष 2015 में बाल संघम के पद पर संगठन में भर्ती हुई। वर्ष 2017 -2019 तक पुसनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य किया। 2020-2021 तक पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2022 से पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ‘सी’ सेक्शन डिप्टी कमाण्डर के पद पर कार्य दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *