मुख्यमंत्री कल दंतेवाड़ा के बचेली प्रवास पर, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन और शिलान्यास

दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले के बचेली प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बचेली में आम सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दंतेवाड़ा जिले के बचेली प्रवास को लेकर तैयारी चल रही है। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लिया।
जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि 13 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बचेली पहुंचेंगे। यहां आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री को सुनने उनकी सभा में दंतेवाड़ा जिले के हर ब्लॉक से लोग पहुंचेंगे। वहीं मुख्यमंत्री अलग-अलग समाज के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। विदित हो कि 2 जनवरी को मुख्यमंत्री बस्तर के जगदलपुर प्रवास पर पंहुचे थे। इस समय उन्होंने कुल 4 विधानसभा में 356 करोड़ के 228 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया था। साथ ही कंगोली स्कूल के मंच से महाविद्यालय के लिए उन्होंने 50 लाख रुपए की घोषणा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *