फैंसी दुकान में लगी आग, एसडीआरएफ की टीम ने एक घंटे में काबू

जगदलपुर। शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर आड़ावाल स्थित जय गुरु फैंसी स्टोर्स की दुकान में अचानक से आग लग गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि पास में ही तीन और बड़ी दुकानें थी जो आग की चपेट में नहीं गई वरना आग और भयावह रुप ले लेता।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आड़ावाल स्थित जय गुरु फैंसी स्टोर्स के ऊपर रखे सामानों में गुरुवार की अलसुबह अचानक से आग लग गई। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी और सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम 3 बड़ी गाडिय़ों को लेकर आग बुझाने में लग गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर से नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत देखी गई, लेकिन समय रहते आग को बुझा ले जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। अगर यह आग फैल जाती तो दुकान के आसपास 3 और बड़ी दुकान भी चपेट में आ सकती थी लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *