सुकमा में नक्सल मामले से जुड़े दो लोगों के घर एनआईए ने मारा छापा

सुकमा। जिला मुख्यालय स्थित मंतोष मंडल व एक अन्य महिला के घर नक्सल मामले को लेकर एनआईए ने छापा मारा है। एक टीम देवीपारा में मौजूद हैं, टीम के साथ स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी जो घर के बाहर तैनात की गई थी।
एनआईए की टीम गुरुवार सुबह से दोनों के घर मे छानबीन कर रही है। जिसमें एक मंतोष मंडल जिसे स्थानीय पुलिस ने 25 सितंबर को जिले के भेज्जी इलाके से गिरफ्तार किया गया था। मंतोष मंडल पर नक्सली का सहयोगी व शहरी नेटवर्क का आरोप लगा था। उसके बाद एनआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम घर मे छापा मारी कर जांच कर रही है। टीम पिछले 15 दिनों से जिला मुख्यालय में थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *