सुकमा के कोंटा-गोलापल्ली मार्ग में उसकावाया में स्थापित किया गया नवीन सुरक्षा कैम्प

सुकमा। जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन एवं विकास कार्यो में तेजी लाने हेतु श सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर, कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, सूरजपाल वर्मा, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोन्टा के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, खालीद खान कमाण्डेन्ट सीआरपीएफ 218 वाहिनी सीआरपीएफ, उमेश प्रसाद गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, आकाश राव गिरपूंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल कोन्टा के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन से संचालित नियद नेल्ला नार योजना के तहत जिला सुकमा एवं आन्ध्रप्रदेश राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र कोंटा-गोलापल्ली मार्ग में सोमवार को नवीन सुरक्षा कैम्प उसकावाया स्थापित किया गया।
नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र में नक्सलियों के अन्तर्राज्यीय गतिविधियों पर अंकुश लगेगा व नक्सल विरोधी अभियान संचालन में तेजी आयेगी एवं आप-पास क्षेत्रों में निवासरत् ग्रामीणों को विकासात्मक कार्य एवं मूलभूत सुविधायें जैसे कि सड़क, पुल/पुलिया निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, पीडीएस दुकाने, अच्छी शिक्षा, मोबाईल कनेक्टिविटी का विस्तार आदि की सुविधायें मिल पायेगा। बहुत जल्द कोन्टा से गोलापल्ली-किस्टाराम सीधे कनेक्ट होने से सफर की दूरी पहले से आधा घटकर 40 किमी. हो जायेगी जिसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा। नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के आम-जन उत्साहित है। विदित हो कि वर्ष 2024 से अब तक जिला सुकमा में नियद नेल्ला नार योजना अन्तर्गत कुल 12 नवीन सुरक्षा कैम्प टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, मुकराजकोण्डा, दुलेड़, पुलनपाड़, लखापाल, तुमालपाड़, रायगुड़ेम, गोलाकोण्डा, गोमगुड़ा, मेटागुड़ेम एवं उसकावाया नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित की गई है। लगातार नवीन कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव से नक्सली विचारधारा को त्यागकर समाज की मुख्यधारा में जुडऩे के उद्देश्य से 376 नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण किये एवं विभिन्न नक्सल विरोधी अभियानों में 48 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने तथा 351 नक्सलियों को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *