नक्सलियों ने पर्चा जारी कर स्वीकरा कि थुलथुली मुठभेड़ में जवानों ने घेरकर 38 नक्सलियों को मारा

00 इस मुठभेड़ के खिलाफ 21 और 22 अक्टूबर को विरोध दिवस मनाने के लिए किया आह्वान
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में 4 अक्टूबर को हुई थुलथुली मुठभेड़ में 2.62 करोड़ के ईनामी 38 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि, 18 अक्टूबर कों पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय और पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार द्वारा जारी संयुक्त विज्ञप्ति के माध्यम से मारे गये नक्सलियों की सूची जारी करते हुए उनका पूरा विवरण जारी करने के तीन दिन बाद नक्सलियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने पर्चा जारी किया है।
जारी पर्चे में नक्सलियों ने स्वीकार किया है कि दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 38 नक्सली मारे गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जारी पर्चे में बताया है कि नक्सली कैसे सुरक्षा बलों के घेरे में फंसे। वहीं दूसरी ओर उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मुठभेड़ में स्थानीय आदिवासियों की भी हत्या हुई है। नक्सलियों की तरफ से जारी पर्चे में बताया गया है कि नक्सलियों की कमांडर नीति बीमार थी, वह हथियार उठाने के हालात में भी नहीं थी। नक्सलियों ने इस मुठभेड़ के खिलाफ 21 और 22 अक्टूबर को देशभर में विरोध दिवस मनाने के लिए आह्वान किया है।
उल्लेखनिय है कि दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम 3 अक्टूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी में गश्त पर निकली थी। इसी दौरान नेंदूर-थुलथुली के जंगल में 4 अक्टूबर को सुबह से लेकर रात तक पुलिस-नक्सल मुठभेड़ हुई, जिसमें 2.62 करोड़ के ईनामी 38 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। वहीं सभी सुरक्षा बल सुरक्षित वापस लौटे थे, यह मुठभेड़ इस वर्ष की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। ? पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव रायऔर पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार द्वारा 18 अक्टूबर कों जारी संयुक्त विज्ञप्ति मेंथुलथुली मुठभेड़ में मारे गये 38 नक्सलियों की सूची जारी करते हुए उनका पूरा विवरण जारी किया।
1. नीति उर्फ उर्मिला उम्र – 45 वर्ष पद – डीकेएसजेडसीएम, पूर्व बस्तर डिविजन कमेटी सचिव,25 लाख ईनामी, निवासी ग्राम हिरमागुण्डा थाना गंगालूर जिला बीजापुर। नीति उर्फ उर्मिला के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोण्डागांव में कुल 60 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़ 20, कैम्प अटैक2, आईईडी ब्लास्ट6, आगजनी 3 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रही जिसमें कुल6 आम नागरिक की हत्या, 13 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 7 जवान शहीद व 9 जवान घायल हुये थे।
2. नंदू मण्डावी पद-सी.वाय.पी.सी. सदस्य, कंपनी नंबर 6 कमाण्डर पष्चिम बस्तर डिवीजन, 10 लाख ईनामी, निवासी ग्राम कोतराम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर नंदू मण्डावी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में कुल 7 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़-4, कैम्प अटैक-1, जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल-1 आम नागरिक की हत्या, सुरक्षा बल के 2 जवान शहीद व 1 जवान घायल हुये थे।
3. सुरेश सलाम उर्फ जानकू पद -डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन 8 लाख ईनामी निवासी ग्राम छोटे फरसगांव थाना झारा जिला नारायणपुर सुरेश सलाम उर्फ जानकू मण्डावी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोण्डगांव में कुल 38 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़-11, कैम्प अटैक-1, आईईडी ब्लास्ट-3, पोलिंग बूथ पर हमला 1, आगजनी 1 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल 5 आम नागरिक की हत्या, 11 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 6 जवान शहीद व 3 जवान घायल हुये थे।
4. मीना नेताम उम्र – 44 वर्ष पद – डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन ,8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर। मीना नेताम के विरूद्व जिला नारायणपुर में कुल 7 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड-़3, आईईडी ब्लास्ट 1, आगजनी 1 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रही जिसमें कुल2 आम नागरिक घायल हुये थे।
5. महेश मण्डावी पद – डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन, 8 लाख ईनामी,निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा। महेश मण्डावी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर एवं बस्तर में कुल 8 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़ 3, कैम्प अटैक 1, आगजनी 2 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल 3 आम नागरिक की हत्या हुई थी। 6. नाम- मुरली मातलामी पद – डीव्हीसीएम ,पूर्वी बस्तर डिवीजन 8 लाख ईनामी ग्राम मण्डानार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर मुरली मातलामी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में कुल 13 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़-06, पोलिंग बूथ पर हमला 2, आईईडी ब्लास्ट 2, एम्बुश 1, आगजनी 2 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल 2 आम नागरिक की हत्या, 11 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 3 जवान शहीद व 1 जवान घायल हुये थे।
7. बुधराम मड़काम पद – पी.पी.सी.एम., पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्य , 8 लाख ईनामी, निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर
8. बसंती वड़द्दा पति साकेत उम्र – 30 वर्ष पद – पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्या , 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर
9. नाम-जगनी वड्डे उम्र – 36 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 6 सदस्या, 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर
10. सोमे दुग्गा उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्य,8 लाख ईनामी,निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर
11. नाम- जुगनी कावड़े उर्फ अनिता पद- पी.पी.सी.एम.पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 6 सदस्या ,8 लाख ईनामी , ग्राम किलेनार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर
12. सुषील उर्फ धन्नी कोवाची पद- पी.पी.सी.एम.,पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 6 सदस्या,8 लाख ईनामी, ग्राम काकड़ीपदर थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव
13. दशमति पोयाम पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 6 सदस्या, 8 लाख ईनामी,निवासी ग्राम रोताड, पोचावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर
14. मासे उर्फ शकीला पिता स्व- बुडता उम्र – 26 पद- पी.एल.जी.ए.कम्पनी नंबर 6 सदस्या, 8 लाख ईनामी, ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंर जिला नारायापुर
15. सोमारू मंडावी पिता बलधर मंडावी उम्र – 24 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 6 सदस्य, 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर
16. नाम- मड़कम मंगू पिता मड़कम हिड़मा पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 6 सदस्य, 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम बुडज़ी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर
17. अर्जुन उर्फ रंजीत नेताम उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्य, वन प्लाटून सचिव/कमांडर , 8 लाख ईनामी, ग्राम डुंगा-पल्लेवाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर
18. सुन्दर उर्फ कमलू कलमू पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 पार्टी सदस्य, 8 लाख ईनामी, ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर
19. मोहन मण्डावी पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्य, 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा
20. अनिल डोड्डी पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्य, 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर
21. जनीला उर्फ बुधरी कोवाची उम्र – 40 वर्ष पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्या, 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम साकिन कोटमेटा थाना पूँगारपाल जिला कोण्डागांव
22. नाम- सुगदाय कष्यप पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्य, 8 लाख ईनामी, ग्राम कहचेनार थाना मालेवाही जिला बस्तर
23. नाम- सोमारू कड़ती पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्य, 8 लाख ईनामी, ग्राम कुव्वे ब्लाक गीदम थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा
24. नाम- सुमन उर्फ षांतो मड़काम पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्या, 8 लाख ईनामी, ग्राम रेखावाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर
25. नाम- मनोज उर्फ संपत मंडावी पिता स्व. सोनारू उम्र 35 वर्ष पद- आमदई एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख ईनामी, निवासी, ग्राम ताडऩार पंचायत पोचावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर
26. सुक्कु उर्फ गुड्डू सलाम उम्र – 34 वर्ष पद – बयानार एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम कानागांव थाना कोहकामेट्टा जिला नारायणपुर
27. विजय उर्फ सुकलू कोर्राम पद – बयानार एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम कोंगेरा घोटिया पारा थाना झारा जिला नारायणपुर
28. सोनू कोर्राम पद – बयानार एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम सूलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर
29. जमली मंडावी उम्र – 36 वर्ष पद – आमदई एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम मोडोनार तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर
30. फुलो उर्फ सुंदरी ओयाम उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – आमदई एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम झिल्ली थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर
31. नाम- रोहन पद्दा उर्फ सोहन, पद- एसीएम डिवीजन कम्युनिकेशन जिम्मेदारी, 5 लाख ईनामी, ग्राम कुमुरगुण्डा थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर
32. रामदेर कोर्राम पद – बयनार एरिया कमेटी सीनियर पार्टी सदस्य 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम उसरी थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव
33. नाम- सीमा उर्फ जुगाय कोर्राम बयनार एरिया कमेटी सीनियर पार्टी सदस्या, 5 लाख ईनामी, ग्राम सुलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर
34. नाम- मंगलदई कश्यप पिता स्व. जगन्नाथ उम्र- 35 पद- एसजेडसीएम नीति की गार्ड, पार्टी सदस्या 02 लाख रूपये निवासी- ग्राम कुधुर पोस्ट मटवाल थाना फुंगारपाल जिला कोंडागांव
35. नाम- जनबती कश्यप पद- एसजेडसीएम नीति की गार्ड, पार्टी सदस्या 02 लाख रूपये ग्राम इरपानार ब्लाक भैरमगढ़ जिला बीजापुर
36. नाम- फूलमती पदामी पिता घसिया पदामी उम्र 27 वर्ष पद- आमदई एरिया पार्टी सदस्या, ईनामी 02 लाख, निवासी ग्राम ईरपानार थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा
37. लोकेश उर्फ साबन पोयाम पद- जनमिलिशिया सदस्य, निवासी ग्राम एरपुंड सालेपाल थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा
38. नाम- फुलसिंग कोवाची पद- जनमिलिशिया सदस्य ग्राम भटबेड़ा थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा मारे गये थे।