नक्सलियों ने अपहरण कर मुखबिरी का आरोप लगाकर की ग्रामीण की निर्मम हत्या

सुकमा। किस्टाराम थाना क्षेत्र अंर्तगत मेटगुड़ा गांव के एक ग्रामीण मड़कम आंदा का नक्सलियों ने अपहरण कर ले जाने के बाद मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या कर दी। इसकी पुष्टि सुकमा जिले के एएसपी आकाश राव ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार मड़कम आंदा की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी आकाश राव ने बताया कि मृतक के परिवार वालों से बातचीत की जा रही है और घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने मड़कम आंदा पर मुखबिरी का आरोप लगाया इसके बाद उसकी निर्मम हत्?या कर दी। इतना ही नहीं घटना के बाद नक्?सलियों ने पुलिस प्रशासन का साथ नहीं देने के लिए स्थानीय लोगों को धमकी भी दी गई है। पुलिस इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।