हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा नगर पंचायत इंदौरी, प्रकाश व्यवस्था, सीसी रोड एवं चौक निर्माण के लिए मिली 1 करोड़ 78 लाख से अधिक की स्वीकृति

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा के नगर पंचायत इंदौरी में अधोसंरचना विकास के लिए आज नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 1 करोड़ 78 लाख 70 हजार रुपए के विभिन्न कार्यों की स्वीकृति मिली है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के लगातार प्रयासों से क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं से लेकर सौन्दर्यीकरण, सड़क निर्माण, पुल-पुलिया व चौक-चौराहों के निर्माण जैसे विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को मिल रही है। आज नगर पंचायत इंदौरी में भी सीसी रोड, चौक निर्माण एवं हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात मिली है वहीं नगर पंचायत पांडातराई हेतु 34 लाख 4 हजार एवं नगर पालिका परिषद् पंडरिया हेतु 49 लाख 37 हजार रुपए की लागत से अधोसंरचना विकास हेतु स्वीकृति मिली है।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण के कार्य हेतु लगातार स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहर है। इन विकास कार्यों से जहाँ जनता को लाभ मिल रहा है तो वहीं अधोसंरचना विकास के कार्यों से जनता की सुरक्षा,सुविधा एवं मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति भी हो रही है। आज नगर पंचायत इंदौरी में भी नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के तहत 1 करोड़ 78 लाख 70 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके तहत सीसी रोड निर्माण, चौक-चौराहों का निर्माण सहित क्षेत्र के प्रमुख स्थानों व सड़को में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट व स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य किया जाएगा। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रतिबद्धता के साथ एवं पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है, जिसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त करती हूँ।
भावना बोहरा ने बताया कि नगर पंचायत इंदौरी के साथ ही नगर पंचायत पांडातराई में भी अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से छाल रहें हैं। नगर पंचायत पांडातराई हेतु अधोसंरचना मद के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत 1 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि में पूर्व में 1 करोड़ 11 लाख 9 हजार रुपए की लागत से होने वाले कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है और आज सोलर हाई मास्ट लाईट, शेड निर्माण व अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु कुल 6 कार्यों के लिए 34 लाख 4 हजार रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह नगर पालिका परिषद् पंडरिया हेतु अधोसंरचना मद के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत 3 करोड़ रुपए की अनुदान राशि में से 2 करोड़ 35 लाख 63 हजार रुपए की स्वीकृति पूर्व में प्रदान की जा चुकी थी और आज आहता निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सांस्कृतिक मंच जैसे 6 विकास कार्यों के लिए 49 लाख 37 हजार रुपए की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *