50 से अधिक युवाओं ने बोरपदर के सरपंच के नेतृत्व में बस्तर सांसद के समक्ष किया भाजपा प्रवेश

जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप के समक्ष उनके निवास में आज शनिवार को 50 से अधिक की संख्या में ग्राम बोरपदर के युवा भाजपा में शामिल हुए । बोरपदर के सरपंच रामसिंह कश्यप के नेतृत्व में सांसद निवास पहुंचे युवाओं को गमछा पहनाकर मिठाई खिलाकर बस्तर सांसद ने भाजपा प्रवेश कराया। इस दौरान चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल,सर्गीपाल भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री पुरषोतम जोशी सहित अधिक संख्या में भाजपा सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद थे। बस्तर सांसद श्री कश्यप ने कहा की मैं सभी साथियों का भाजपा में स्वागत करता हूं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा में लोकतंत्र है। कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े-बड़े पदों पर जाते है। भाजपा में एक छोटा सा कार्यकर्ता आज प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक के पद पर है, तो यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े व सबसे अधिक लोकप्रिय है। मोदी के कारण भारत क पूरे विश्व देश का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में देश में सबका विकास हो रहा है। पिछले 5 वर्षो में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से बहुत दुखी रही। जनता ने प्रचंड मतो से भाजपा को सेवा का अवसर दिया है, भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा सरकार ने 2 महीना के अंदर ही मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास, 2 साल बकाया बोनस, महतारी वंदन योजना, रामलला के दर्शन की योजना, पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच, 3100 रुपये में 21 क्विंटल धान की खरीदी, यह सभी निर्णय केवल 2 महीने में ले लिए गए। भाजपा की नीति राष्ट्र सर्वोपरि की नीति है। हमारे प्रधानमंत्री 24 घंटे में 20 घंटे कार्य कर देश को विकसित बनाने के मिशन के लगे है। पिछले 10 वर्षो में मोदी जी के प्रयासों से यह लगता है भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा। सांसद ने ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा प्रवेश हेतु उन सभी को धन्यवाद ज्ञापित भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *