गौरेला पेंड्रा मरवाही में अब तक 42 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य विगत 14 नवम्बर से सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में जिले के सभी 20 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 24 हजार 460 है। जिले में 21 नवम्बर की स्थिति में कुल 42 हजार 379.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धान उपार्जन केन्द्र धनौली में 8187.60 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 3352 क्विंटल, लालपुर में 2593.20 क्विंटल, मेंढू़का में 5253.20 क्विंटल, लरकेनी में 2694.80 क्विंटल, गौरेला में 2390.40 क्विंटल, पेण्ड्रा में 3006.40 क्विंटल, खोडरी में 2753.20 क्विंटल, सिवनी में 2606.80 क्विंटल, मरवाही में 1952.40 क्विंटल, निमधा में 1704.80 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 1563.20 क्विंटल, तेंदूमुड़ा 1159.60 क्विंटल, तरईगांव मे 992.80 क्विंटल, बंशीताल में 824.40 क्विंटल, परासी में 672.80 क्विंटल और देवरीकला में 671.60 क्विंटल धान खरीदी की गई है। धान खरीदी केन्द्र कोडगार, बस्ती एवं जोगीसार में धान खरीदी की मात्रा शून्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *