नक्सली आतंक फैलाने के लिए निर्दोष आदिवासी शिक्षादूत युवाओं की हत्याएं कर रहे – जी.वेंकट

बीजापुर। जिले के शिक्षादूतों की हत्या पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी.वेंकट ने शिक्षादूत कल्लू ताती समेत नक्सलियों के हाथों मारे गए उन तमाम शिक्षादूतों की हत्याओ की निंदा करते हुए कहा कि सरकार से शिक्षादूतों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। जी. वेंकट ने कहा कि इन हत्याओं से यह भी स्पष्ट हो चुका है, कि आदिवासियों के हितैषी बनने का ढोंग करने वाले नक्सली ग्रामीणों को मिलने वाले मूलभूत सुविधाओं के भी विरोधी है, उन्होने कहा कि निर्दोष आदिवासी शिक्षादूत युवाओं की हत्याएं कर वो सिर्फ आतंक फैलाने चाहते हैं।
जी.वेंकट ने कहा कि सरकार बन्द स्कूलों को खोलकर शिक्षा से वंचित बच्चो को शिक्षित करना चाहती है, गांव के बेरोजगार युवाओं को शिक्षादूत बनकर उन्हें रोजगार प्रदान कर रही है, और दूसरी ओर नक्सली उन्ही शिक्षादूतों की हत्या कर बच्चो को शिक्षा से दूर करना चाहते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि नक्सली कभी भी ये नही चाहते कि बस्तर का वह हिस्सा जो उनके कारण पिछले 25 वर्षों से शिक्षा से दूर था, अब वो शिक्षित हो सके। क्योंकि नक्सली शिक्षा ही नही बल्कि विकास विरोधी हैं, क्योंकि अगर आज के बच्चे शिक्षित होकर जागरूक हो जाएंगे तो उनका वर्चस्व खत्म हो जाएगा। उन्होने कहा कि वैसे भी नक्सलियों के लिए अब बस्तर में कोई जगह नही है, नक्सली अब शिक्षादूतों को अपना निशाना बनाकर आतंक फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अपने नापाक मंसूबो पर नक्सली अब कामयाब नही हो पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *